खेत से केबल चुराने वाले 5गिरफ्तार
त्वरित खबरे :केबल चुराने वाले 5 गिरफ्तार

1 जून 2022

Image

किसानों के खेत में सिंचाई पंप पर लगे केबल वायर की चोरी करने वाले पांच आरोपियों को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग हैं। आरोपियों से 4 किलो तांबे का वायर जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए है

पुलिस ने बताया कि बीते दिनों ग्राम पांगरी इलाके के तीन अलग-अलग किसानों के सिंचाई पंप के केबल वायर चोरी होने की शिकायत थाने में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तभी उन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि सिवनी निवासी मनीष कुमार तांबे की तार बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने मनीष को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

इसमें मनीष कुमार ने अपने साथी मो. हारुन खान, आबिद हुसैन व दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर मोटर पंप में लगे केबल वायर की चोरी करने और उसे जलाकर तांबा निकालने की बात स्वीकारी। जिसे सभी ने आपस में बांट लिया। इसके बाद पुलिस ने मनीष कुमार के साथ आरोपी मो. हारुन खान और आबिद हुसैन को गिरफ्तार कर तांबे की तार जब्त किया है। इसके अलावा नाबालिग आरोपियों की भी गिरफ्तारी की है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने जब्त की है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations