खबर पढ़ मुंह को आ जाएगा कलेजा,3 बच्चों को मारने वाली मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 3 अबोध बच्चों को पानी डुबोकर मारने वाली मां प्रियंका पुलिस के सामने बार-बार बयान बदलती रही. कभी गरीबी तो कभी भूख को उसने ट्रिपल मर्डर क़ी वजह बताया.पति की मौत के बाद प्रियंका अपने देवर आशीष संग रह रही थी. आशीष ने विवाह के लिए शर्त रखी क़ी वह बच्चो को नहीं अपनाएगा. इसके बाद आशीष व प्रियंका ने मिलकर सभी 4 बच्चों की हत्या करने का प्लान बनाया.प्लान के तहत प्रियंका को नदी किनारे जाकर बच्चों की हत्या करनी थी. मगर एक बच्चा निकल भागा. अब पुलिस ने देवर व भाभी को गिरफ्तार कर लिया है.फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरौआ गांव की रहने वाली प्रियंका अपने चार बच्चों को लेकर बीते रोज सुबह घर से निकली थी. प्रियंका का पति डेढ़ साल पहले ही मर चुका था और वह अपने चचेरे देवर के साथ रहती थी.प्रियंका बच्चों को लेकर केशमपुर घाट पहुंची और उन्हें बंबा नदी में डुबोने लगी. इस घटना में 4 साल और 5 साल के दो मासूम बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. प्रियंका ने इन शवों को नदी किनारे ही फेंक दिया. 6 साल का एक बच्चा किसी तरह बच गया.पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया है. शुरुआती पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसने अपने बच्चों को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उनका पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी. प्रियंका का यह बयान सुन पुलिस भी हैरान रह गई.



YOUR REACTION?

Facebook Conversations