केसीजी @ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायीक सहभागिता को बढ़ावा देने और ग्रामवासीयों की जरुरतों को पूरा करने की दिशा में एक सक्रिय कदम के रुप में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में व्यापक नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम ;सी0ए0पी0द्ध शुरु किया गया है इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सुरक्षा उपायों को बढ़ाना है बल्कि स्थानिय लोगों के समग्र विकास और कल्याण में योगदान भी देना है।
इसी क्रम में आज दिनांक -19.04.2025 को 40वीं वा0 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल मलैदा ;छ0ग0द्ध द्वारा धुर नक्सल क्षेत्र ग्राम मलैदा, में श्री तेज भान सिंह, कमाण्डेंट, 40वीं वा0 के नेतृत्व मंे श्री ज्योति प्रकाश, उप सेनानी उपस्थिति में मलैदा ग्राम में आवश्यक वस्तुओं के वितरण का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम मलैदा,के ग्रामवासियों के गरीब परिवारों को रेडियो वितरण किया गया साथ ही ग्रामवासियों एवं बच्चों के लिए टाॅफी ,बिस्कुट एवं जलपान की व्यवस्था की गई। जो कि इस चुनौतिपुर्ण परिस्थितियों में रहने वाले निवासियों को बहुत सहायता प्रदान करेगा।
श्री तेज भान सिंह, कमाण्डेंट ने बताया कि धुर नक्सल क्षेत्र ग्रामवासियों को स्वालम्बी, सशक्त करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। 40वीं वा0 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल मलैदा ;छ0ग0द्ध द्वारा चलाऐ जा रहे इस प्रकार के कार्यक्रम से ग्रामवासीयों में एक विशेष अनुभुति एवं आनन्द का भाव दिखाई दिया। सिविक एक्सन प्रोग्राम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शान्ति, स्थिरता और समृद्वि को बढ़ावा देेने के लिए हमारी प्रतिबद्वता को रेखांकित करता है। स्थानीय समुदायों के साथ घनिष्ठ संबंधो को बढ़ावा देकर और उनकी तत्काल जरुरतों को करने का प्रयास, हमारा लक्ष्य सतत विकास और प्रगति के अनुकुल वातावरण बनाना है और हम लोग भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेगे। इस अवसर पर मलैदा के सरपंच एवं पंच तथा आईटीबीपी के निरीक्षक प्रवीण कुमार, मनोहर सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मान ,सउनि चन्द्र सिंह है का0 पंकज कुमार, काॅ0 मन्नू व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook Conversations