कब्रिस्तान की जमीन की खरीदी-बिक्री मामले में पूर्व विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 बिलासपुर के विद्यानगर में रहने वाले आलोक विल्सन चर्च ऑफ खाईस्ट मिशन इन इंडिया कुदूदंड के सदस्य हैं. उन्होंने शिकायत की है कि संस्था के कथित पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उनके बेटे के पास एक एकड़ जमीन को 99 लाख 22 हजार 500 रुपए में बेच दिया. बेची गई जमीन संस्था के रिकॉर्ड में ईसाई कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है.शिकायतकर्ता के मुताबिक, जमीन की कीमत चार से पांच करोड़ रुपए है. इसी मूल्य में सौदा करने के बाद आपसी सौदा मूल्य 99 लाख रुपए बताया गया है. मामले को लेकर उन्होंने सिविल लाइन पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बैरन उर्फ बिरन साय कुजुर निवासी चर्च आफ खाइस्ट मिशन कम्पाउण्ड कुदूदण्ड, बिरिम साय टोप्पो, दीपक फिलीमोन निवासी टिकरापारा, महावीर कुजूर निवासी उस्लापुर, हेमिल्टन थॉमस निवासी ओमनगर जरहाभाठा, जेडब्लू दास निवासी रायपुर, पुष्पा मिंज निवासी उस्लापुर, अरूण टोप्पो, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा व उनके बेटे शंकर केरकेटटा निवासी उरांवपारा पोलमी थाना पाली के खिलाफ धारा 403, 406, 420, 467, 468,120बी के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations