जलस्रोतों में डूबने से हानि रोकने हेतु कलेक्टर ने दिये निर्देश
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 31 जुलाई 2024/- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य में खासकर मानसून के चलते हो रही बारिश के कारण पानी में डूबने की घटनाओं से हो रही हानि की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए रोकथाम के सुझाव दिए गए हैं। इसी कड़ी में, कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के अधिकारियों को पत्र जारी किया है, जिसमें नदी, नालों और तालाबों से लगे हुए गांवों में पर्याप्त मात्रा में लाइफ़ जैकेट, नाव/वोट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

’कलेक्टर द्वारा जारी पत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नायब तहसीलदार, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद और जिले के सभी नगरीय निकाय अधिकारियों को शामिल किया गया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिले में जल स्रोतों के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जलस्रोतों के पास लाइफ जैकेट, नाव और वोट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। साथ ही, इन क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जल स्रोतों के पास सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक करें। जनसामान्य को जल स्रोतों में डूबने से बचाने के लिए इन उपायों का कड़ाई से पालन किया जाए।’

इन निर्देशों का उद्देश्य जिले में जल स्रोतों में डूबने से होने वाली घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को समय-समय पर इन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार सुधार करने के लिए भी कहा गया है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations