जिले की रिपोर्ट:सबसे ज्यादा हैकिंग और ब्लैकमेलिंग फेसबुक अकाउंट पर सेक्सटार्शन के मामले में ज्यादा शिकायतें इंस्टाग्राम से जुड़ी
त्वरित ख़बरें - फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और वाट्सएप के जरिए ऑनलाइन ठगी की शिकायतें बढ़ी

फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और वाट्सएप के जरिए ऑनलाइन ठगी की शिकायतें बढ़ी हैं। पिछले तीन वर्षों में सोशल मीडिया से जुड़ी 959 शिकायतें सायबर सेल के पास पहुंची। लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतें फेसबुक से जुड़ी मिली है। इन शिकायतों में पीडितों के अकाउंट हैक करने या फिर क्लोन करके फर्जी आईडी क्रिएट करके ठगी करने की शिकायते ज्यादा मिली है। इस वर्ष इंस्टाग्राम पर सेक्सटार्शन से जुड़ी ज्यादा शिकायतें सामने आई है। इस वर्ष 80 से ज्यादा शिकायतें इंस्टाग्राम पर सिर्फ सेक्सटार्शन से जुड़ी थीं।

हैक करने, क्लोन करके परिचितों के नाम से पैसे मांगने की शिकायतें इस बार सबसे ज्यादा आ रहीं
सायबर सेल टीआई गौरव तिवारी के मुताबिक सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने और क्लोन करके परिचितों से पैसे मांगने की शिकायतें ज्यादा सामने आई है। ऐसे मामले में शिकायत मिलने पर टीम या तो पीड़िता का अकाउंट डिएक्टिवेट कर देती है। इसके साथ संबंधित सोशल मीडिया एजेंसी से पत्राचार करके अकाउंट को डिलीट करवाती है। ठग पीडि़ता का अकाउंट का पासवर्ड बदलकर अपने एक्सेस में ले लेते हैं। फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को बीमारी का बहाना बनाकर राशि ट्रांसफर कराई जा रही।

धमकाना, अश्लील पोस्ट या अनर्गल लिखने पर केस
इसी तरह सोशल मीडिया पर व्यक्ति विशेष को पोस्ट के जरिए धमकाना, उसके लिए अश्लील पोस्ट या अनर्गल लिखने पर पुलिस इसे अपराध की श्रेणी में रखती है। 10 मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 507, 509 के तहत केस दर्ज किए गए। 12 महीने में सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफार्म पर अश्लील फोटो वीडियो शेयर करने के मामले में 15 एफआईआर दर्ज है। इन मामलों की सीधे मॉनीटरिंग एनसीआरबी कर रही है। मामले में सायबर सेल द्वारा भी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया ठगी का बड़ा प्लेटफार्म, जांच जारी
सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म के जरिये ठगी हो रही है। लॉकडाउन में ठगों ने सोशल मीडिया को ठगी का बड़ा जरिया बनाया है। जागरूकता के जरिए सोशल मीडिया से जुड़े फ्रॉड से बचने का लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे लोग ठगी से बच सकें। मिली शिकायतों पर हमारी जांच जारी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations