बालोद: जिला एवं सत्र न्यायालय भवन बालोद में 18 जून 2025 को प्रातः 09 बजे डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश ,रमेश सिन्हा एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश पार्थ प्रतीम साहू की वर्चुअली उपस्थिति में प्रातः 09 बजे किया जाएगा। प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश बालोद ने बताया कि रजिस्ट्री बिलासपुर के निर्देशानुसार न्यायिक जिला स्थापना बालोद के समस्त लंबित एवं निराकृत प्रकरणों का डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कार्य किया जाना है, जिसके लिए कोर्ट परिसर में डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग कक्ष स्थापित किया गया है।
त्वरित खबरें :- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations