जिला भिलाई के निर्देश पर कैम्प मंडल में गुरुपूर्णिमा उत्सव पर सभी पंथ के साधु संतों सहित समाज के वरिष्ठजनों...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाईनगर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि गुरुपूर्णिमा ऐसा दिन है जब हमारे देश की संस्कृति में सभी क्षेत्र के गुरुजनों का सम्मान किया जाता है, और आशीर्वाद प्राप्त करने की परम्परा है!पौराणिक काल से ही गुरु शिष्य परंपरा का विधान है, गुरु बिना मोक्ष संभव नहीं! गुरु के बताए सन्मार्ग पर चलकर ही जीवन को धन्य बनाने का उल्लेख वेदों में भी है!इस अवसर पर समाज प्रमुखों, साधु संतों में प्रमुख रूप से आचार्य ओम प्रकाश द्विवेदी , पंडित अवध बिहारी पाण्डेय , पूर्व प्राचार्य ईश्वरचंद त्रिपाठी , पूर्व प्राध्यापक बैजनाथ शुक्ला , सिख समाज कैंप के प्रमुख बलदेव सिंह , दक्षिण भारतीय ज्योतिषाचार्य ए श्रीनिवास शर्मा , पी त्रिनाथ , सतनामी समाज के पंडित जागवल जोशी, सतनामी समाज भंडारी बुसऊ डहरिया, मंदिर पुजारी अजायबलाल द्विवेदी , शासकीय सेवानिवृत शिक्षक आर के पाटकर ,के निवास पर जाकर सम्मान किया गया!भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, पूर्व कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, मंडल मंत्री धर्मेंद्र पांडेय व संजय जायसवाल, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहनीश काले, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, वी अप्पा राजू, पार्षद लक्ष्मी दिवाकर, धर्मेंद्र, ललित उपस्थित रहे!यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी!

YOUR REACTION?

Facebook Conversations