जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए तेजी  से उभरा समाज सेवी राजा माखीजा का नाम...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

 राजनांदगांव | भाजपा संगठन चुनाव के तहत मंडल अध्यक्ष के नाम आज- कल में डिक्लेयर हो जाना है। इस क्रम में अगला सांगठनिक चुनाव जिला भाजपा अध्यक्ष की होनी है। इसके लिए  दर्जन भर‌ दावेदारों की लाईन है। लेकिन इस क्रम में भाजपा  जिलाध्यक्ष के लिए समाजसेवी राजा माखीजा का नाम तेजी से उभर है। उनके नाम को लेकर जमकर लाबिंग हो रही है। बता दें कि  मधुर व्यवहार के धनी मित भाषी राजा माखीजा नगर‌ मे बड़ी संख्या में निवास करने वाले सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए सिंधी समाज के वरिष्ठों द्वारा कहा जा रहा है कि ‌‌सिंधी समाज की मांग को दर किनार नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव भाजपा को सबसे अधिक वोट सिंधी समाज से ही मिले हैं। वहीं राजा भाजपा से जुड़े हुए हैं इसलिए उनकी जिलाध्यक्ष के लिए पूरजोर तरीके से दावेदारी बनती है।इधर व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े राजेश‌ डागा, संजय तेजवानी, आलोक बिंदल आदि द्वारा कहा जा रहा है कि समाज सेवी राजा माखीजा भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए सहीं व्यक्ति साबित हो सकते हैं। क्योंकि व्यापारियों की जो भी समस्या हो उसका शासन /‌प्रशासन से मिलकर निराकरण करने मे सदैव‌ आगे रहते हैं। बताते चलें कि सफल उद्यमी व समाजसेवी राजा माखीजा का व्यक्तित्व हमेशा से समाज के लिए मार्गदर्शक रहा है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजा माखीजा हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति के राजा महाकाल सेवक भी है,साथ ही शहर की सेवाभावी संस्था बढ़ते कदम के महासचिव, प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री,मूक बधिरों की संस्था अभिलाषा के सक्रिय सदस्य व झूलेलाल मंदिर के संरक्षक तथा शादाणी सेवा मंडल‌‌ के अध्यक्ष हैं। ऐसे कर्मठ और जागरूक व्यक्ति राजा माखीजा के लिए उनके चाहने वाले और भाजपा से जुड़े लोगो द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए जमकर लाबिंग की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के काफी करीब मानें जाने वाले राजा माखीजा को जिला भाजपा अध्यक्ष बनाने के लिए जोर - शोर से मांग उठने पर उक्त पद के लिए उनका पलड़ा भारी नजर‌ आने लगा है। उक्ताशय की जानकारी व्यापार प्रकोष्ठ के राजेश डागा ने दी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations