त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय में घर में बना 15 साल पुराना सैफ्टिक टैंक साफ करते हुए तीन मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई. भारत जायसवाल के घर में यह कार्य चल रहा था. सफाई के दौरान एक मजदूर अंदर बेहोश हुआ तो दूसरा और इसके बाद तीसरा मजदूर अंदर बेहोश हो गया. यह देख भारत का बेटा अंकुर भी नीचे उतर गया. एक साथ चार लोग नीचे बेहोश हो गए. गंभीर हालत मे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चारो को मृत घोषित किया गया. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महल इलाके में भारत जायसवाल के मकान में बुधवार देर रात सेप्टिक टैंक की सफाई का काम चल रहा था. इस दौरान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के काली महाल इलाके के तीन मजदूर बुलाए गए थे. लगभग 15 साल पुराने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए एक मजदूर टैंक के अंदर उतरा. इस दौरान वह मजदुर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया. उसको निकालने के लिए दूसरा मजदूर उतरा तो वह भी बेहोश हो गया.दोनों को निकालने के लिए तीसरा मजदूर उतरा. वह भी सेप्टिक टैंक में जाकर बेहोश हो गया. तीनों मजदूरों को बेहोश होता देख मकान मालिक भारत जायसवाल का लड़का अंकुर तीनों मजदूरों को बचाने के लिए सेप्टिक टैंक में उतरा और वह भी बेहोश हो गया. गंभीर हालत में चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

Facebook Conversations