राजनांदगाँव। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव की राजनांदगांव महानगर इकाई द्वारा आगामी फरवरी माह में सामाजिक युवक - युवती परिचय सम्मेलन तथा आदर्श विवाह का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजित समाज की बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। समाज के महामंत्री सुदेश यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए राजनांदगांव जिले के सभी सर्किल, मंडल एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा मँगाए जाएंगे। आगामी बैठक में आयोजन तिथि और आयोजन स्थल निर्धारित की जाएगी। समाज के अध्यक्ष गरीबाराम यादव ने समाज के सभी स्वजातीय जनों से अपने घर के विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडाटा अपने आसपास के पदाधिकारियों को भेज कर इस अवसर का उचित लाभ लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations