भिलाई। इंटरनेट मीडिया पर महिलाओं व बच्चों की अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने के मामले में खुर्सीपार पुलिस ने एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस ने अपचारी बालक के खिलाफ आइटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि एनसीआरबी नई दिल्ली से एक जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसमें एक इंस्टाग्राम के माध्यम से महिलाओं व बच्चों की अश्लील वीडियो व फोटो अपलोड करने का उल्लेख था।
पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की तो खुर्सीपार निवासी अपचारी बालक की जानकारी मिली। अपचारी बालक ने अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उससे मोबाइल जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Facebook Conversations