रात्रि लगभग 23:00 बजे ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी क्षेत्र में मुकेश जोशी, उम्र 41 वर्ष एवं शुभम साहू, उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम खपरी द्वारा शराब सेवन कर आम स्थान पर आपसी वाद-विवाद करते हुए शांति भंग किया जा रहा था। इसी प्रकार राकेश जांघेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-3 द्वारा अपने चचेरे भाई के निवास ग्राम खपरी में पुरानी पारिवारिक विवाद को लेकर विवाद उत्पन्न कर अशांति फैलायी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना स्थल : ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग
आरोपी का नाम :
1. मुकेश जोशी, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी
2. शुभम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी, थाना कुम्हारी
3. राकेश जांघेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-3
जप्त सामग्री :प्रकरण में कोई जप्ती नहीं।
सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी की पेट्रोलिंग टीम के अधिकारी एवं स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा समय रहते हस्तक्षेप कर कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : होली त्यौहार के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन, हुड़दंग अथवा कानून व्यवस्था भंग करने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Facebook Conversations