27 मई 20222

भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने गुरुवार को हॉकी एशिया कप 2022 (Hockey Asia Cup 2022) में इंडोनेशिया (India vs Indonesia) को 16-0 से रौंद दिया। इसी के साथ भारत ने सुपर-4 में क्वालीफाई कर लिया है। खास बात ये है कि भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान (Pakistan) को बड़ा नुकसान हुआ है। दरअसल वो वर्ल्डकप-2023 से सीधे तौर पर बाहर हो गया है। वहीं बता दें कि, एशिया कप 2022 के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इस मुकाबले में बड़ी जीत की जरुरत थी, इसके बाद टीम ने ऐसा करके दिखाया। विपक्षी टीम पर शुरु से ही ऐसा दबाव बनाए रखा कि पहले क्वार्टर में ही गोल दागा।
इसके बाद तो भारतीय टीम ने बिना समय गंवाए, पहले क्वार्टर में 3-0 स्कोर किया, फिर दूसरे क्वार्टर में 6-0, तीसरे में 10-0 और आखिर में स्कोर 16-0 तक पहुंचा। इसी बेहतरीन स्कोर के साथ भारत ने इंडोनेशिया पर दमदार जीत दर्ज की। वहीं इस मुकाबले का असर 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप पर भी पड़ा है, क्योंकि यहां जो भी टीम बड़े अंतर से मैच जीतेगी वो सीधे विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर जाती है। वहीं भारत के क्वालीफाई करने के अलावा जापान, कोरिया और मलेशिया भी वर्ल्डकप के लिए क्वालीफाई कर गई हैँ। जबकि पाकिस्तान को निराशा हाथ लगी है।

Facebook Conversations