गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक  ताम्रध्वज साहू  के द्वारा निर्देशित एल्डरमैन नगर पालिका निगम रिसाली संध्या वर्मा को वार्ड 25 आशिष नगर का प्रभार दिया
त्वरित खबरें/रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख

रिसाली/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक  ताम्रध्वज साहू  के द्वारा निर्देशित एल्डरमैन नगर पालिका निगम रिसाली संध्या वर्मा को वार्ड 25 आशिष नगर का प्रभार दिया है ।

  आज संध्या वर्मा अपने कार्य क्षेत्र वार्ड 25 मे जाकर नाले पर पुल निर्माण कार्य का जायज़ा लेते हुए एवं घर घर जाकर जनसमस्या सुनी और तत्काल निदान हेतु प्रयासरत रही ।आम जनमानस से समस्याओं के बारे मे जाना समस्या को रजिस्टर में सड़क क्रमांक के साथ नोट करते हुए उनके निराकरण के लिए उपयुक्त संबंधित विभाग को निर्देशित किया । वार्ड में समस्याओं की जानकारी देने वालों में प्रमुख रूप से आभा पटोरिया जी,आंटी अजित कौर जी एवं ललिता मिश्रा जी उपस्थित रही । 

       संगठन प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ड 25 में दिनांक 21/22 को होने वाली बैठक एवं रिसाली नगर पालिक निगम स्थापना दिवस ‘रिसाली महोत्तसव ‘ की जानकारी भी सभी वार्डवासियों को संध्या वर्मा द्वारा दी गई ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations