गर्भपात की गोली खाने से नाबालिग लड़की की मौत, झोलाछाप डॉक्टर ने दी थी दवाई
त्वरित ख़बरें -

तमिलनाडु में एक झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात की गोली लेकर खाने की वजह से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। घटना तिरुवन्नामलाई जिले के चेंगम के पास हुई। वहीं, उस शख्स की भी पहचान हो गई है जिसने लड़की को गर्भवती किया था। शख्स का नाम एस मुरुगन के रूप में हुए हैं जिसकी उम्र 27 साल है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स रोजाना युवती को स्कूल छोड़ने जाता था और इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। लड़की हाल ही में गर्भवती हुई थी। लड़की के गर्भवती होने के बाद मुरुगन ने अपने दोस्त प्रमुख की मदद से एक ऐसे व्यक्ति से गर्भपात की गोली लिया जो झोलाछाप डॉक्टर निकला।

शख्स ने लड़की को स्कूल ले जाने के बहाने घर से ले गया और रास्ते में उसे गर्भपात की गोली खिला दी। गोली खिलाने के बाद जब दोनों स्कूल की ओर जाने लगे तो लड़की अचाकन बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में मुरुगन बच्ची को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

दुर्भाग्य से अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। लड़की की मौत के बाद उसके शव को तिरुवनमलाई के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।पुलिस उस झोलाछाप डॉक्टर की भी तलाश कर रही है जिसने उन्हें गर्भपात की गोली दी थी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations