दुर्ग /विकास खंड धमधा/ ग्राम पंचायत रौंदा के सरपंच दिनेश पाल एवं सचिव घनश्याम साहू एवं उपसरपंच देवनारायण मौर्य की सूझबूझ भरी सोच एवं सराहनीय प्रयासों से वर्षों से खराब रास्ते को बनवाकर ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाई है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक गांव से दूसरे गांव तरफ जाने वाले रास्ते पर लगभग कई वर्षों से खराब था जिसके कारण उपरोक्त रास्ता का निर्माण नहीं हो पा रहा था लोगों को घुटनों तक कीचड़ से गुजरना पड़ रहा था।
इस संबंध में कई बार आसपास के कई गांव की पंच पंचायत भी की गई थी परंतु रास्ता बनने का कोई हल नहीं निकला इसके पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच दिनेश पाल एवं ग्राम पंचायत सचिव घनश्याम साहू एवं उपसरपंच देवनारायण मौर्य ने गांवों के पंच पटेलों की मदद लेकर बात की तथा आम सहमति बनने पर रास्ते बनाने का निर्णय लिया । और सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करवाया है, ग्राम के सरपंच दिनेश पाल ने अपना 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया साथ ही समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी l साथ ही सचिव घनश्याम साहू 15 वर्ष कार्यकाल पूर्ण किया एवं उपसरपंच देवनारायण मौर्य ने 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया l सरपंच,सचिव, उपसरपंच ने समस्त ग्रामवाासियों अपनी शुभकामनाएं दी l

Facebook Conversations