ग्राम पंचायत अमेरी में 57 परिवार को मिलेगी धुँआ से मुक्ति उज्जवला योजना के तहत मिला गैस कनेक्शन
त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग लता श्रीवास्तव मार्केटिंग रिपोर्टर

ग्राम पंचायत अमेरी में 57 परिवार को मिलेगी धुँआ से मुक्ति उज्जवला योजना के तहत मिला गैस कनेक्शन

दुर्ग / पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत अमेरी में करीब 57 परिवार को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेंडर एवं चूल्हा का वितरण किया गया अब इन घरों में धुंआ रहित चूल्हा जलाया जाएगा इससे इन परिवारों को धुँआ से मुक्ति मिलेगी ग्राम अमेरी के सरपंच बलराम सूर्यवंशी ने बताया कि बहुत दिनों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों का चयन कर नाम सूची सहित भेजा गया था जिसके बाद अब जाकर ग्राम अमेरी के हितग्राहियों को उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला है गैस सिलेंडर पाकर हितग्राही काफी खुश है महिलाओं का कहना है कि लकड़ी व गोबर के कंडे से चूल्हा जलाने पर बहुत परेशानी होती थी धुँआ के कारण पूरा पर्यावरण दूषित होता था वहीं स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता था अब जब गैस सिलेंडर मिल गया है तो रसोई काम में काफी राहत मिलेगी इस दौरान ग्राम के पंचो के अलावा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations