ग्राम पाटेकोहरा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के द्वारा गणतंत्र दिवस को एक त्योहार के रूप मे मनाया
त्वरित ख़बरें


राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं एवं बच्चों और गांव के विकास के लिए राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया और उसी क्रम में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाटेकोहरा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को गांव में त्योहार के रूप मे मनाया गया एवं महिलाएं और बच्चों के द्वारा खेल महोत्सव का आयोजन रखा गया। जिसमें महिलाएं अपना व्यस्त कार्य को छोड़ कर कार्यक्रम भाग लेते हुए खेलकूद के लिए अपना समय निकालकर खेल का आनंद लिए और बहुत ही सुंदर ढंग से यहां पर खेल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री एवं जनपद सदस्य श्री चुम्मन साहू जी, अध्यक्षता श्री अमित अग्रवाल जी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव छुरिया रामकुमार साहू जिला सचिव दुर्योधन साहू हेमकुमार साहू संतोष सिन्हा सुमित साहू हरी साहू युवा मितान क्लब के पूरा पदाधिकारीगण एवं पंच जन एवम कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं सभी ग्रामीणों की उपस्थिति मैं यहां कार्यक्रम संपन्न हुआ।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations