ग्राम अरसनारा में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव
त्वरित ख़बरें - गांव के गौठान में मातर देखने उमडी ग्रामीणों की भीड़
रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग. मार्केटिंग हेड त्वरित ख़बरें अखबार

दुर्ग / गोवर्धन पूजा के दूसरे दिन अंचल के सभी गांव में मातर  का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यादवों (राउत) के देवता के प्रतीक खुडहुड  की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद के लिए रखे कद्दू कुम्हड़ा को पशुधन के पैरों से रौंदाया जाता है कद्दू के टूट जाने के बाद उसे साफ कर  प्रसाद तैयार किया जाता है यह संपूर्ण कार्य विधि व सार्वजनिक स्थान में किया जाता है इस दौरान यादव के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के गुणगान दोहो को संगीत के साथ  गुंजायमान करते हैं मातर  के 1 दिन पूर्व गोवर्धन पूजा के लिए पशुधन को खिचड़ी खिलाया जाता है खिचड़ी में दाल, कोचई, कद्दू, जिमीकंद की सब्जी जिसे चावल (भात )में मिलाया जाता है इसे मुख्य रूप से प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है सदियों पुरानी परंपरा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ त्योहार के रूप में मनाया जाता है |

हर्षोल्लास के सात गौरी गौरा पूजा

ग्राम अरसनारा में दीप पर्व की रात्रि को गौरा गौरी पूजन की तैयारी की जाती है भगवान महादेव एवं माता पार्वती के रूप में गौरा गौरी की मिट्टी की मूर्ति को फूलों धान की बालियों से सजाया जाता है| इसकी तैयारी 5 दिन पूर्व से किया  जाता है मुख्य रूप से आदिवासी गोंड समाज के द्वारा इस पूजा त्यौहार को मनाया जाता है जो वर्षों पुरानी परंपरा है, गौरा गौरी की पूजा अंचल में  अरसनारा जैसे छत्तीसगढ़ के सभी गांव में हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है पूजा अर्चना बाद विसर्जन गांव के  शीतला तालाब में किया जाता है |

धूमधाम से मना दीपावली का पर्व

अरसनारा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाया गया | गांव के रावतों परिवारों द्वारा नाच गाकर तथा दोहा लगाते हुए मोहल्लों में घुमाया तथा गांव के गौठान  के सहाडा देव में जानवरों को गोवर्धन खुंद्वाया जाता है जिसे देखने गांव के ग्रामीण जनों की बड़ी संख्या उपस्थित रही |

सरपंच पवन कुमार साहू द्वारा ग्राम वासियों को दिया गया भेंट 

अरसनारा सरपंच द्वारा अपने ग्राम पंचायत में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा इसके पश्चात  पंचायत में उपस्थित महिलाओं, ग्रामीण जनों को भेंट स्वरूप उपहार भी दिया गया तथा सरपंच द्वारा दीपावली महोत्सव की अनेकानेक शुभकामनाएं भी दी गई |

खूबसूरत संदेशों के जरिए दी गई भाई दूज की शुभकामनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। भाई दूज को भैया दूज भी कहा जाता है। इस दिन बहनें भाई को टीका करती है, टीका करने के बाद आरती करती हैं, बदले में भाई गिफ्ट देते हैं। भाई दूज के दिन बहन अपने भाई की मंगल कामना और लंबी आयु की प्रार्थना करती है। ग्राम अरसनारा के सरपंच पवन कुमार साहू ने  इन खूबसूरत संदेशों के जरिए प्रदेशवासियों को  भाई दूज की शुभकामनाएं दी।

शुभेच्छु  अरसनारा पंचायत =सरपंच पवन कुमार साहू

    सचिव भारती विश्वास

अरसनारा सरपंच द्वारा विधि विधान से की गयी दीपावली की पूजा अर्चना

YOUR REACTION?

Facebook Conversations