दुर्ग 27 जनवरी 2023
गणतंत्र दिवस के मौके पर शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले फुंडा शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शैलेश कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विकास खंड शिक्षा अधिकारी धमधा को जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट के पश्चात प्रतिवेदन आने के उपरांत प्रधान पाठक को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

Facebook Conversations