राजनांदगांव : पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले विगत दिनों बसना सरायपाली छत्तीसगढ़ में गणेश शंकर पत्रकारिता अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कृषि उपज मंत्री बसना में आयोजित किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बसना मान. संपत अग्रवाल जी एवं अध्यक्षता माननीय सेवकदास दीवान जी (अध्यक्ष, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथिगणों में माननीय प्रवीण खरे जी (महासचिव, पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़), अजय अग्रवाल (अध्यक्ष, राईस मिल एसोसिएशन), संजय शर्मा (जिलाध्यक्ष भाजपा बसना), चंद्र कुमार पटेल (अध्यक्ष नगर पंचायत सरायपाली), रूखमणी पटेल (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बसना), संत लखनमुनि साहेब (प्राचीन कबीर कुटी), ओमप्रकाश चौधरी (भाजपा नेता), डॉ. एम.के. अग्रवाल (संयोजक भाजपा, बसना)। गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता अलंकरण सम्मान समारोह में राजनांदगांव जिले से तरूण पटेल, किरण रहेकवार, दुर्ग जिला से हनुमान नायक, संभाग प्रभारी दुर्ग व दुर्ग जिलाध्यक्ष पत्रकार कल्याण महासंघ, छत्तीसगढ़। प्रभा देशलहरे जिला उपाध्यक्ष पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़, गीतेश्वरी बघेल जिला महासचिव पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़, पुरूषोत्तम सोनवानी जिला सचिव पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़, बलविंदर कौर जिला संयुक्त सचिव पत्रकार कल्याण महासंघ, नुरूल निशा जिला कोषाध्यक्ष पत्रकार कल्याण महासंघ दुर्ग आदि उपरोक्त जानकारी दिनेश नामदेव ने विज्ञप्ति में दी।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations