गिरते भूजल स्तर के प्रतिकूल परिणाम को लेकर धमधा मुर्रा के सरपंच ने चलाया मुहिम
त्वरित ख़बरें - रिपोर्टिंग निशा बिस्वास छ.ग.ब्यूरो प्रमुख

धमधा / गिरते भूजल स्तर के प्रतिकूल परिणाम अभी से दिखने लगे हैं। नदियां सूख रही हैं, तालाब और पोखर अस्तित्व खो रहे हैं। इसके बाद भी लोग जल संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं हैं। जागरूकता के अभाव में पानी की बर्बादी करने से नहीं चूक रहे। ऐसे में धमधा जनपद पंचायत -मुर्रा के सरपंच ने मुहिम शुरू की है। वे लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए लिए गांव में घूम घूम कर मुहिम चला  रहे हैं।

छोटी नदियां सूख चुकी हैं। बड़ी नदियों का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। भूजल स्तर चिंताजनक रूप से गिर रहा है। अगर युवा वर्ग जल संरक्षण को लेकर अभी से जागरूक होगा तो आने वाली पीढ़ियों को इसका लाभ होगा। गिरते भूजल स्तर पर जागरूकता से ही काबू पाया जा सकता है। जल संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। जिस तेजी से भूजल स्तर गिर रहा है वह चिंता का विषय है। जल है तो कल है, इस स्लोगन को नहीं भूलना चाहिए। छोटी नदियां, तालाब और पोखर सूखने से वन्य जीवों के सामने अभी से संकट खड़ा हो रहा है जो आगे मानव के लिए खतरा होगा - सरपंच नागेश कुमार ग्राम पंचायत मुर्रा 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations