घर से पार हुआ 15 तोला सोना और 16 लाख नकद :
त्वरित खबरे :

दुर्ग. भिलाई नगर निगम और कुम्हारी नगर पालिका के इंजीनियरों के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. अज्ञात चोरों ने 15 तोला सोना और 16 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ किया है. जानकारी के मुताबिक परिवार शादी में शामिल होने के लिए बाहर गया था. इस बीच चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल सुपेला और पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी कैमरे में अपराधी कैद हुए हैं. जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

YOUR REACTION?

Facebook Conversations