राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निर्देशानुसार राजनांदगांव के भाजपा आदिवासी युवा नेता गेमु लाल कुंजाम को झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव प्रचार प्रसार के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा से पार्टी ने दायित्व दिया था ।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास के बहु जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था| जहां गेमु कुंजाम ने दिन रात मेहनत करके हर बूथ में बैठक लेकर कार्यकताओं से सतत विचार कर चुनावी कमान संभालाने में कामयाब हुए ।साथ ही भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू के पक्ष में लगातार जनता से संपर्क बनाने में कामयाब रहे ।जिसका परिणाम सामने है,आदिवासी युवा नेता गेमु कुंजाम पार्टी द्वारा दिए गए निर्णय में सफलतापूर्ण कार्य करते भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में कामयाब रहे।वहीं दूसरी ओर झारखंड जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट पर सबकी निगाहे टिकी हुई थी ।जिसमें रिकॉर्ड तोड़ 41000 हजार वोटो से बड़ी जीत मिली।छत्तीसगढ़ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठन में गेमु कुंजाम का कद बढ़ा हुआ है ।साथ ही राजनांदगांव जिले सहित उनके शुभ चिंतकों ने झारखंड जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाने पर कुंजाम जी को बधाई प्रेषित किया है।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations