पिछले हफ्ते आरबीआई की मौद्रिक समिति की नीतिगत बैठक के बाद रेपो रेट बढ़ाने पर रोक लगा दी गई थी. ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने से फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों को ऊंची ब्याज दर का लाभ मिलने की उम्मीद को झटका लगा है. ऐसे में एफडी निवेशकों को ज्यादा रिटर्न मिलने की चिंता सता रही है. लेकिन, विशेषज्ञ फिर भी एफडी निवेशकों को बेहतर रिटर्न पाने का फॉर्मूला बता चुके हैं |
आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी से बैंकों पर बाजार के नकदी प्रवाह को रोकने का दबाव है, जिसके बदले में निवेश योजनाओं एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी जाती हैं, लेकिन, इस बार आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. आमतौर पर, जब रेपो रेट बढ़ता है, तो बैंक उधारकर्ताओं से उच्च दर वसूलने में तेज होते हैं लेकिन, बैंक एफडी निवेशकों को ज्यादा ब्याज देने में ये तेजी नहीं दिखाते हैं |
छोटी अवधि की एफडी में निवेश का समय
बैंक लंबी अवधि के बजाय केवल छोटी अवधि यानी 1 साल से 3 साल की अवधि पर अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं. जबकि रेपो रेट में पिछली बढ़ोतरी के मुताबिक सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की है. खासतौर पर लॉन्ग टर्म एफडी के लिए लंबी अवधि की एफडी पर ब्याज दरें और बढ़ाने में बैंकों को कुछ समय लगेग. ऐसे में छोटी अवधि की एफडी में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है |
FD निवेशक बनने के लिए इस फॉर्मूले का पालन करें
अगर आप लॉन्ग टर्म एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो 2-3 महीने का इंतजार करना बेहतर हो सकता है हालांकि, आप अपनी FD को 2-3 भागों में विभाजित भी कर सकते हैं और एक भाग अभी और शेष 3 महीने के बाद निवेश कर सकते हैं. अगर आप एफडी को एक अच्छा निवेशक बनाना चाहते हैं तो यह शुरुआत करने का सबसे अच्छा समय हो सकता है |
निवेशक अपने मूलधन को तीन भागों में विभाजित कर सकते हैं और प्रत्येक को क्रमशः एक वर्ष, दो वर्ष और तीन वर्ष के लिए बुक कर सकते हैं. अगले साल, जब एक साल की एफडी परिपक्व हो जाती है, तो आप इसे तीन साल के लिए फिर से निवेश कर सकते हैं और अगले साल फिर से ऐसा कर सकते हैं जब अगली एफडी परिपक्व हो जाए. इससे आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है |

Facebook Conversations