’एसडीएम ने स्कूल हरदी से अनुपस्थित प्रधान पाठक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश’
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बेमेतरा 28 मार्च 2024  अनुविभागीय एवं दंडाधिकारी विकासखंड बेरला  पिंकी मनहर ने आज  मतदान केंद्र एवं पूर्व माध्यमिक शाला हरदी का निरीक्षण किया गया। स्कूल में प्रधान पाठक अनुपस्थित थे।  स्कूल के बच्चों ने बताया कि उनके द्वारा पढ़ाये जाने वाले विषयों की कक्षाएं भी नहीं लेते है। संबंधित प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

 पिंकी ने स्कूल की जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों से पढ़ाई/लिखाई आदि की बारे में पूछा। लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु माध्यमिक शाला हरदी में मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय में रनिंग वॉटर, पेयजल,बिजली आदि व्यवस्था भी देखी।’

YOUR REACTION?

Facebook Conversations