पिछले दिनों दिनांक 12 जनवरी 2025 को राजनांदगांव में "एम. ए. कैपिटल मैनेजमेंट" नमक वित्तीय सेवा प्रदायी संस्था का उद्घाटन हुआ । इस संस्था का प्रमुख कार्य जीवन बीमा, म्युचुअल फंड, सभी तरह के लोन एवं पोस्टल सेविंग्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट और ग्राहकों की जरूरत अनुरूप सेवा प्रदान करना है । इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद एवं वर्तमान में भाजपा के छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष माननीय श्री मधुसूदन यादव जी के द्वारा फीता काटकर किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित हुए । इस कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं द्वारा जीवन बीमा एवं म्युचुअल फंड जैसे अति विशिष्ट वित्तीय योजनाओं की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया । इस संस्था के संस्थापक द्वय अमरेंद्र कुमार एवं मधुलता बोरकर ने बताया कि आम एवं खास सभी वर्गों को उनकी जरूरत का अनुरूप वित्तीय सलाह, समाधान और विशेषज्ञता पूर्ण सेवा प्रदान करना और लोगों में संस्था के प्रति विश्वसनीयता कायम करना हमारी प्राथमिकता है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता के अलावा डॉक्टर उपेंद्र शाह, शिक्षक नेता राहुल देव रामटेके, पूर्व बी आर सी के. डी. साहू, विजय ठाकुर, बी . एन. आई. बेंचमार्क चैप्टर के अध्यक्ष आशीष शर्मा, जयप्रकाश शर्मा सहित शहर के अति प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे।
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

Facebook Conversations