28 सितबंर 2022
कैरेबियन समुद्र से उठा तूफान क्यूबा में तबाही मचाने के बाद यह अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य ओर बढ़ रहा है। इसके 8 घंटे में पहुंचने की संभावना है। क्यूबा में इस तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और बारिश हुई। इससे पूरे देश में बिजली गुल हो गई। करीब 1 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए है। इयान ने 27 सितंबर को क्यूबा के वेस्ट कोस्ट पर दस्तक दी थी।
उधर फ्लोरिडा में तूफान से निपटने के लिए 25 लाख लोगों को अलर्ट पर रखा गया है और उन्हें घर छोड़ कर के निर्देश दिए है। माना जा रहा है कि यह तूफान 1921 में आए टारपोन स्प्रिंग्स तूफान से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है।
फ्लोरिडा में तूफान से बचाव की तैयारियां
नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक, तूफान फ्लोरिडा के वेस्ट कोस्ट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। अभी यह कैटेगरी 3 का तूफान है, लेकिन इसके कैटेगरी 4 के होने की आशंका है। इस कारण फ्लोरिडा में भारी बारिश हो सकती है। अमेरिकी सरकार ने फ्लोरिडा में हफ्ते भर के लिए इमरजेंसी घोषित कर दी है। तूफान से बचने के लिए लोग तैयारियां कर रहे है।
सरकार ने करीब 25 लाख लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए हैं। तूफान क्यूबा से होते हुए मेक्सिको की खाड़ी से फ्लोरिडा की ओर आ रहा है। इसका ज्यादा असर राजधानी टैम्पा और सेंट पीटर्सबर्ग शहर में देखने को मिलेगा।
क्यूबा में बिजली गुल
क्यूबा में 27 सितंबर को इयान ने दस्तक दी। इस तूफान के आने से 205 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे कई लोगों को नुकसान हुआ। खेत नष्ट हो गए। घर तबाह हो गए। साथ ही क्यूबा का पावर ग्रिड भी फेल हो गया। इस कारण पूरा देश अंधकार फैला रहा। अभी तक क्यूबा में बिजली वापस नहीं आई है।

फेमस सिगार ब्रांड हिरोची रोबैना ने क्यूबा में अपने तम्बाकू फार्म की फोटो शेयर की। तूफान के कारण उनका फार्म और फैक्ट्री पूरी तरह नष्ट हो गए।

क्यूबा में इलेक्ट्रिसिटी लाइन और पेड़ गिर चुके हैं। जिन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, सरकार ने उन्हें शेल्टर दिया है।

क्यूबा के पेम्ब्रोक पाइन्स में नार्थ पेरी एयरपोर्ट के रनवे पर एक प्लेन तेज हवा से पलट गया।

क्यूबा सरकार ने तूफान को देखते हुए पिनार डेल रियो से 50 हजार से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया।

क्यूबा के पिनार डेल रियो में मलबे, बिजली के कटे तारों और क्षतिग्रस्त पेड़ों से होते हुए लोग एक जगह से दूसरी जगह जा रहे है।
तूफान इयान में कई लोगों ने अपना घर खो दिया। छत के लिए सरकार उन्हें शेल्टर देने में जुटी है।

क्यूबा की फिशिंग इंडस्ट्री देश में 50 हजार से भी ज्यादा नौकरिया पैदा करती है। तूफान आने पर लोग अपनी बोट निकाल रहे है।
फिलीपींस में तूफान नोरू से देश में दहशत

फिलिपींस में तूफान नोरू से 8 लोगों की मौत हो गई।
फिलिपींस में सोमवार, यानी 26 सितंबर को तूफान नोरू ने देश में तबाही मचा दी। तूफान के चलते फिलिपींस में अब तक कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने लोगों को समुद्र तट पर जाने से मना किया है।

Facebook Conversations