दुर्ग : शहर के एक व्यक्ति से दुबई यात्रा के नाम पर करीब 90,490 रुपये लेने और सेवा उपलब्ध न कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता के माध्यम से भोपाल स्थित एक ट्रैवल कंपनी को विधिक नोटिस भेजा गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव निवासी मोहम्मद रहबर ने भोपाल (मध्यप्रदेश) की SKY High Luxury Vacations Pvt. Ltd. के माध्यम से दुबई विदेश यात्रा के लिए संपर्क किया था। आरोप है कि कंपनी को हवाई टिकट, पासपोर्ट और वीजा प्रक्रिया के लिए 60,490 रुपये तथा पासपोर्ट मद में अलग से 8,100 रुपये अदा किए गए। इसके अतिरिक्त कान्हा किसली (म.प्र.) भ्रमण के लिए 30,000 रुपये भी भुगतान किए गए। कुल मिलाकर 90,490 रुपये की राशि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दी गई बताई गई है।विधिक नोटिस में आरोप लगाया गया है कि राशि लेने के बाद न तो दुबई यात्रा के लिए हवाई टिकट एवं वीजा उपलब्ध कराया गया और न ही पासपोर्ट बनवाया गया। साथ ही, कथित रूप से किसी प्रकार की यात्रा सेवा प्रदान नहीं की गई। नोटिस में यह भी कहा गया है कि मांग किए जाने पर राशि वापस नहीं की गई।अधिवक्ता ने कंपनी को नोटिस प्राप्ति के बाद पूरी राशि लौटाने की मांग की है, अन्यथा सिविल न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी दी गई है।फिलहाल कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Facebook Conversations