दुर्ग - 27/05/2023 से 28/05/2023 तक आयोजित जवाहरलाल नेहरू इन्टर नेशनल स्टेडियम न्यू दिल्ली में ( SBKF) संयुक्त भारतीय खेल फाऊंडेशन नेशनल गेम्स न्यू दिल्ली में आयोजित करवाया गया, जिसमे दुर्ग के यातायात टी आई संग्राम सिंह धुर्वे ने 200मीटर में सिल्वर मैडल एवं पत्नी श्रीमती शर्मिला सिंह धुर्वे को 400मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर देश एवं प्रदेश को गौरांवित कर 2023 अक्टूबर में होने वाले इन्टर नेशनल गेम्स के लिये पति पत्नी का चयन हुआ l दुर्ग में पदस्थ यातायात टी आई संग्राम सिंह धुर्वे ने 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर देश एवं अपने क्षेत्र को गौरवान्वित किये। इसी प्रकार आगे इन्टर नेशनल गेम्स दुबई में 27/10/2023 से 29/10/2023 अक्टूबर माह में आयोजित होने वाला है जिसके लिए संग्राम सिंह धुर्वे एवम श्रीमती शर्मिला सिंह धुर्वे तैयारी में जुट गए हैं l आने वाले समय में दोनों के द्वारा दुबई में भी प्रदेश का नाम रौशन कर मेडल जीतकर गौरांवित करेंगे l

Facebook Conversations