दुर्ग जिले के चौकी पदमनाभपुर में महिला शौचालय तक नहीं, लगाने पड़ते हैं जुगाड़
त्वरित खबरें/ रिर्पोटिंग निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ मार्केटिंग हेड

दुर्ग। वूमेन पॉवर की बात करने वाले पुलिस महकमे में ही महिला पुलिस कर्मियों को एक बड़ी समस्या से गुजरना पड़ रहा है। आठ से दस घंटे की ड्यूटी के दौरान उन्हें शौचालय जाने के लिए जुगाड़ तलाशनी पड़ती है। दुर्ग जिले के पदमनाभपुर चौकी में महिला शौचालय तक नहीं है l 

पड़ताल में पता चला कि पदमनाभपुर चौकी कार्यालय में भी महिला शौचालय नहीं बना है। चौकी में सिर्फ एक ही शौचालय है जिसमें मुजरिम से लेकर थाने के कर्मचारियों को जाना पड़ता है गंदगी होने के कारण से बीमारी होने का खतरा इंफेक्शन होने का खतरा अधिक बना हुआ है सिर्फ पुलिस कर्मी ही नहीं फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को भी इस समस्या से गुजरना पड़ता है l 

पुलिस अधीक्षक को दी जा चुकी है इसकी जानकारी

महिला शौचालय बनाए जाने के लिए विधायक अरुण वोरा को भी इसकी जानकारी दे चुके हैं विधायक जी ने  शौचालय के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवा लिया आश्वासन दे दिया कि जल्द ही पदमनाभपुर चौकी में महिला एवं पुरुष शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा लेकिन निर्माण के नाम पर खाली आश्वासन ही मिला l  साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी चौकी में शौचालय ना होने की जानकारी दी जा चुकी हैं l लेकिन हुआ कुछ भी नहीं l

महिला पुलिसकर्मियों का दर्द

कुछ महिला पुलिसकर्मियों से जब बात की गई तो उनका दर्द भी सामने आ गया। उन्होंने कहा कि शौचालय की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ तो थानों के आसपास के घर वालों से मदद लेती हैं  l विपरीत परिस्थितियों में महिला पुलिसकर्मियों को मजबूरी में पुरुष शौचालय का ही उपयोग करना पड़ता है। इस दौरान पुरुष शौचालय के बाहर एक महिला पुलिसकर्मी पहरा देती है।

स्वच्छ सर्वेक्षण से आई याद

थानों व पुलिस दफ्तरों में महिला शौचालय न होने की कोई नई बात है। दरअसल, स्वच्छ सर्वेक्षण और स्वच्छता अभियान को लेकर पुलिस विभाग को महिलाओं की चिंता सताने लगी है। केंद्र सरकार महिला शौचालय पर जोर दे रहा है l लेकिन बड़े पद पर कार्यरत अधिकारियों को थानों में चौकी में कार्य कर रही महिला पुलिसकर्मी की परेशानी दिक्कतों कि कोई  सुध नहीं  l 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations