दिल्ली-NCR में चिपचिपी गर्मी बनी रही, यूपी और बिहार में हो सकती है मूसलधार बारिश...
त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

दिल्ली-एनसीआर 12 जुलाई2025,  को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में उमस बरकरार रहने की चेतावनी दी है। 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और उमस का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कई स्थानों पर मध्यम से तेज़ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में अनेक जिलों में भारी वर्षा और बिजली चमकने की संभावना जताई है।

                                                          Image

भारी बारिश का अलर्ट – 12 जुलाई (शनिवार):

इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है:

  • बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, कानपुर नगर

  • जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर

बिजली चमकने व बादल गरजने की संभावना:

जिन जिलों में बिजली गरजने और बादलों की संभावना जताई गई है:

  • पूर्वी यूपी: चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर

  • मध्य यूपी: हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, प्रयागराज, उन्नाव, लखनऊ

  • पश्चिमी यूपी: मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया

  • बुंदेलखंड क्षेत्र: महोबा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके

13 जुलाई से 17 जुलाई तक का पूर्वानुमान:

प्रदेशभर में 13 से 17 जुलाई के बीच अनेक स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मौसम सक्रिय रहेगा और बिजली गिरने जैसी घटनाओं से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सुझाव:

  • बिजली चमकने पर खुले स्थानों में खड़े न हों

  • अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर जलभराव वाले क्षेत्रों में

  • छाता और रेनकोट साथ रखें

  • बिजली आपूर्ति और सड़क यातायात पर असर पड़ सकता है, अपडेट लेते रहें

YOUR REACTION?

Facebook Conversations