धनतेरस आज, बाजार सजकर तैयार
त्वरित खबरे

कोरोना काल में दो साल से सूखे बाजार में इस बार ग्राहकी की रौनक देखने को मिल रही है। पुष्य नक्षत्र में अच्छा कारोबार होने के बाद अब मंगलवार को धनतेरस में भी जमकर खरीददारी होने की उम्मीद है।

दुर्ग - कोरोना काल में दो साल से सूखे बाजार में इस बार ग्राहकी की रौनक देखने को मिल रही है। पुष्य नक्षत्र में अच्छा कारोबार होने के बाद अब मंगलवार को धनतेरस में भी जमकर खरीददारी होने की उम्मीद है।

बाजार के भीतर इलेक्ट्रानिक्स, ज्वेलरी शाप, व्हीकल सहित अन्य कारोबार में त्योहारी सीजन के चलते पहले से ही उछाल देखने को मिल रहा है इसलिए धनतेरस पर कारोबार पिछले साल के बनिस्बत दोगुना होने की उम्मीद है।

दुर्ग-भिलाई का सराफा बाजार हो या इलेक्ट्रानिक्स दुकान। कपड़े के बड़े शोरूम हो या बर्तनों की दुकान। धनतेरस की खरीददारी को लेकर चारों तरफ बाजार सजकर तैयार है।

व्हीकल मार्केट सहित अन्य दुकानों में धनतेरस पर सामानों की खरीददारी को लेकर आनलाइन बुकिंग चल रही है। कोरोना काल में दो साल से सूने पड़े बाजारों में इस बार डिमांड को देखते हुए व्यापारियों को एक ही दिन में करोड़ों रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।

सराफा बाजार में हैवी कलेक्शन

सहेली ज्वेलर्स दुर्ग के संचालक सुनील जैन ने बताया कि बाजार इस बार बहुत अच्छा है। धनतेरस पर ग्राहकी अच्छी होगी। उन्होंने बताया कि ज्वेलरी आइटम में भी कई आफर चल रहे हैं। ज्वेलरी के हैवी कलेक्शन को लेकर ग्राहकों में अच्छा उत्साह है और इसका रिस्पांस भी बेहतर मिल रहा है। धनतेरस पर खरीदी के लिए कई लोगों ने पहले से ही बुकिंग करवा ली है।

व्हीकल मार्केट में बूम

धनतेरस पर खरीददारी के लिए व्हीकल मार्केट में भी बूम देखने को मिल रही है। जीई रोड न्यू बसंत टाकीज के पास स्थित आन होंडा के प्रशांत केसवानी ने बताया कि धनतेरस के पहले ही चार सौ गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। त्योहार को लेकर इस बार बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।

जीई रोड सुपेला स्थित सचदेव टीवीएस के विक्रम सचदेव ने बताया कि धनतेरस पर इस बार बेहतर कारोबार होगा। सचदेव टीवीेएस में कई आकर्षक उपहार चलाया जा रहा है। यहां टीवीएस ब्रांड की सारी गड़ियां उपलब्ध है। जिसकी प्री बुकिंग हो चुकी है। जिसमें एलईडी,टीवी,चांदी का सिक्का,हेलमेट,कैशबैक वाउचर दिया जा रहा है

आनलाइन बाजार से कम कीमत

दीवाली त्योहार को लेकर इलेक्ट्रानिक्स सामानों की भी बड़ी डिमांड है। धनतेरस के लिए इसका भी बाजार सजकर तैयार है। गंगा-जमुना इलेक्ट्रानिक्स के गौतम जसवानी ने बताया कि बाजार में रस है। दो साल के कोरोना काल में ठंडा पड़े बाजार में अब जाकर रौनक लौटी है। आनलाइन बाजार से भी कम कीमत पर इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री हो रही है। एसी,एलइडी,फ्रिज में भी आपर चल रहा है

फूल बाजार भी गुलजार

पूछले कोरोना काल में सूना रहा फूल बाजार भी इस दीवाली में गुलजार हो गया है। साईं बाबा मंदिर के पास स्थित कपिल फ्लावर के कपिल कुमार ने बताया कि इस बार फूल और फूलों के गुलदस्तों की डिमांड बढ़ गई है। यहां भी प्री बुकिंग चल रही है। पिछले साल के बनिस्बत इस साल बाजार में बूम देखने को मिल रही है।

वहीं बर्तन बाजार में रौनक देखते ही बन रही है। इस कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस पर इस बार जमकर खरीददारी होने की उम्मीद है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations