देवेंद्र यादव समर्थक कांग्रेसी पार्षद को पद से हटाया गया...
त्वरित खबरें निशा विश्वास ब्यूरो प्रमुख रिपोर्टिंग

वार्ड नंबर 24 भिलाई कांग्रेसी पार्षद को पद से हटाया गया,आयुक्त संभाग दुर्ग के द्वारा एक प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए भिलाई के वार्ड 24 पार्षद को धारा 19(1) के तहत पद से हटाया गया, मामला यह है कि पार्षद चुनाव 2021 में वार्ड नंबर 24 हाउसिंग बोर्ड भिलाई को अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आरक्षित माना गया था। निर्वाचित पार्षद नितिश कुमार यादव के द्वारा नाम निर्देशित के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग का होने का दवा कर चुनाव लड़ा गया था, उस दौरान उसके पास अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र उस प्रवर्ग में आने के संबंध में नहीं था जो उन्हें आरक्षित प्रवर्ग का होना दर्शित करें, जिस संबंध में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से घोषित सिद्धार्थ यादव द्वारा मामला कमिश्नर कार्यालय दुर्ग में प्रस्तुत किया गया था कमिश्नर ने संपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए नितिश यादव को अन्य पिछड़ा वर्ग का नहीं माना इसके द्वारा वार्ड 24 को आरक्षित वर्ग का निर्धारण किया था धारा 19 (1) के तहत कांग्रेस पार्षद को हटाए जाने का आदेश दिया गया विधित्व उपरोक्त पार्षद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का समर्थन माना जाता है जिससे कांग्रेस खेमे में भी हलचल होने की संभावना देखा जा रहा है एक तरफ कांग्रेस के लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कानूनी हथकड़ों में फसकर पद गंवाना पड़ रहा है

YOUR REACTION?

Facebook Conversations