उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों का रिजल्ट जारी हो गया हैं। यूपी में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जहां समाजवादी पार्टी ने सबसे अधिक 37 सीट, भारतीय जनता पार्टी ने 33, कांग्रेस पार्टी ने 6 (इंडिया गठबंधन ने कुल 43 सीट), RLD ने 2, आजाद समाज पार्टी और अपना दल ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। वहीं सपा उम्मीदवार ने देश के सबसे युवा सांसद बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं।
नाम : पुष्पेंद्र सरोज
उम्र : 25 वर्ष 3 माह
पद : सांसद, कौशांबी
दल : समाजवादी पार्टी
किसे हराया : विनोद सोनकर, दो बार के बीजेपी सांसद
उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी से दो बार के सांसद विनोद कुमार सोनकर को एक लाख तीन हजार 944 वोटों से हराया है। कौशाम्बी संसदीय सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई। वर्ष 2009 में हुए लोकसभा इलेक्शन में सपा के शैलेंद्र कुमार ने जीत हासिल की थी। वहीं 2014 और 2019 के आम चुनावों में भाजपा के विनोद कुमार सोनकर सांसद चुने गए।2024 के आम चुनाव में कौशाम्बी से बीजेपी ने एक बार फिर वर्तमान सांसद विनोद कुमार सोनकर पर भरोसा जताया, लेकिन वे इस पर खरा नहीं उतर सके। उन्हें युवा सपा नेता पुष्पेंद्र सरोज से हार का सामना करना पड़ा हैं। आम चुनाव में जीत हासिल कर पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे युवा सांसद बने है।सपा नेता पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बी कॉम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: श के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है। कौशाम्बी संसदीय सीट से 28वें चरण तक में पुष्पेंद्र अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद सोनकर से एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे थे।
नाम : प्रिया सरोज
उम्र : 25 वर्ष 11 माह
पेशा : वकालत
पद : सांसद, मछलीशहर
दल : समाजवादी पार्टी
किसे हराया : बीपी सरोज बीजेपी के दो बार के सांसद
उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार प्रिया सरोज ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा से दो बार के सांसद भोपालनाथ बीपी सरोज को 35 हजार 850 वोटों से हराया है। प्रिया सरोज को कुल 4 लाख 51 हजार 292 वोट मिले। जबकि बीपी सिंह को 4 लाख 15 हजार 442 और तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी कृपा शंकर सरोज को 1 लाख 57 हजार 291 मत मिले हैं।
Facebook Conversations