Petrol Diesel Price Today: देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लाल निशान में दिख रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 79.42 डॉलर प्रति बैरल की दर से चल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव 85.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बना हुआ है, जबकि भारत के कई शहरों में तेल के भाव आसमान छू रहे हैं.
किस शहर में क्या है भाव ?
दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इन शहरों में पेट्रोल 0.35 पैसे महंगा होकर 97 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. आज डीजल के दाम में भी 32 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह 32 पैसे महंगा होकर 90.14 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. हालांकि गाजियाबाद में आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं और पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर पर देखने को मिल रहा है. गुरुग्राम के रेट पर नजर डालें तो आज पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
इन महानगरों की जानिए कीमत
Delhi- Petrol 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
Mumbai- Petrol 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
Kolkata – Petrol 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
Chennai – Petrol 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
SMS के जरिए जानिए अपने शहर के ताजा रेट
सभी सरकारी तेल कंपनियां अपने ग्राहकों को घर बैठे सिर्फ एक एसएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट चेक करने की सुविधा देती है. यदि आप इंडियन इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो अपने शहर में ईंधन की दरों की जांच करने के लिए 9224992249 पर RSP <डीलर कोड> भेजें. दूसरी तरफ बीपीसीएल के ग्राहक हैं, पेट्रोल-डीजल के रेट चेक करने के लिए आरएसपी <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें. वहीं, ग्राहक एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल रेट चेक करने के लिए एचपीपीआरआईसीई <डीलर कोड भेजें. > 9222201122 नंबर पर. इसके बाद तेल कंपनी ग्राहक को कुछ ही मिनटों में मैसेज के जरिए नई कीमत की जानकारी देगी.

Facebook Conversations