डोंगरगढ़ : एन .आर. सी.ए. शतरंज़ संस्था द्वारा डोंगरगढ़ के प्रतिभाशाली शतरंज़ खिलाड़ी 11 वर्षीय बालिका कु लक्षिता राठी/पिता मनीष राठी,वा चार वर्षीय बालिका शतरंज़ खिलाड़ी कु सिद्दी रेड्डी कियारा /पिता संतोष कुमार राव ने 18 से 22 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज़ स्पर्धा स्मार्ट गर्ल्स महिला शतरंज़ स्पर्धा जो राजनांदगांव में आयोजित की गई थी, इस स्पर्धा में लक्षिता राठी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पाँच पॉइंट बनाया |
वही चार वर्षीय बालिका कु सिद्दी रेड्डी कियारा ने 9 चक्रों में 3.5 अंक लेकर सभी शतरंज़ ख़िलाडियो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया |वर्तमान में ये दोनों बालिका शतरंज़ खिलाड़ी आगे आने वाली राज्य स्तरीय शतरंज़ चयन स्पर्धा की नियमित तैयारियां कर रहे हैं| निसंदेह आने वाले समय में शतरंज़ खेल मेंडोंगरगढ़ वा छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगे|दोनो ही बालिका शतरंज़ खिलाड़ियों को शतरंज़ खेल की शिक्षा डोंगरगढ़ के राष्ट्रीय रेटेड शतरंज़ खिलाड़ी हरि कृष्णा रेड्डी शतरंज़ प्रशिक्षक द्वारा दी गई है | उक्त जानकारी शतरंज़ संस्था के संयुक्त सचिव निखिल लारोकर ने दी, वा उज्जवल भविष्य की कामना की है|

Facebook Conversations