डोंगरगढ़ में बीती रात लगभग 8 बजे कंडरापारा वॉर्ड नं. 21 में नशे के सौदागर कुरसुंगे परिवार के व्यक्ति ने एक युवक की लाठी डंडों से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी....
त्वरित खबरें राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख रिर्पोटिंग

धर्मनगरी फिर हुई रक्तरंजित।

डोंगरगढ़ में बीती रात लगभग 8 बजे कंडरापारा वॉर्ड नं. 21 में नशे के सौदागर कुरसुंगे परिवार के व्यक्ति ने एक युवक की लाठी डंडों से पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे का मोहल्ले में ही शराब का अवैध व्यापार करना बताया जा रहा है जिस पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस रात्रि में ही शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई और मामले में विवेचना अभी जारी है।

मृतक का नाम संजय उइके पिता नेतराम उइके उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी कंडरापारा का बताया जा रहा है। संजय अपने परिवार में इकलौता कमाने वाला था ऐसे में जीविकोपार्जन की समस्या भी परिवार के सामने आ खड़ी हुई है। संजय के घर में उसकी बूढ़ी मां पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations