डोंगरगढ़ ग्राम धूसरा में आकस्मिक वर्षा से ग्राम धूसरा के किसानों को फसल बर्बाद होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है बड़ी संख्या में किसानों के फसल चना, मसूर, रबी फसलो को नुकसान इस बारिश की वजह से हो गया हैं | अचानक मौसम के फेरबदल से उनके सारे फसल नष्ट हो गए या नष्ट होने के कगार पर है | अब किसानों की सरकार से यह मांग है कि वह किसानों के बर्बाद हुए फसलों का निरीक्षण कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए |
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिसूचित ग्राम के अधिसूचित फसल गेहूं सिंचित, गेहूं असिंचित, चना एवं रबी ,अलसी फसलों को नुकसान होने की स्थिति में बीमित किसान को दावा भुगतान का प्रावधान है।
डोंगरगढ़ ग्राम धूसरा के सरपंच पितांबर सिन्हा का कहना हैं कि फसलों का नुकसान भारी मात्रा में हुआ है | सरपंच पितांबर सिन्हा ने सरकार से अपील की है कि किसानों की आर्थिक स्थिति को समझते हुए उनके फसलो का जो नुकसान हुआ हैं उसका निरीक्षण कर मुआवजा देने का अपील किया हैं फसल क्षति की सूचना उपरांत बीमित कृषकों में से प्रभावित कृषक योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
डोंगरगढ़ ग्राम धूसरा के सरपंच पितांबर सिन्हा , सुकालू राम सिन्हा , अशोक पटेल , मंजू यादव , शैलेंद्र सिन्हा , कोमल सिन्हा , एवं समस्त ग्रामवासीयों ने सरकार से अपील वयक्त किया हैं |

Facebook Conversations