राजनांदगांव:- शहर की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमंत ओस्तवाल ने एक पत्र के माध्यम् से शहर के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी से यह कहाँ कि, डबल इंजन की सरकार में जिस तरह से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भष्ट्राचार के मामले को दबाने के लिए जिस तरह से जिला-प्रशासन के आला अधिकारी बेखौफ होकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरकार को जो आँख दिखा रहे है इससे भाजपा की कलाई डॉ. साहब के विधान सभा क्षेत्र में स्पष्ट रूप से खुलती नजर आ रही हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अभी चार दिनों के विधानसभा सत्र में भाजपा के पूर्व मंत्रियों और वर्तमान विधायकों ने जिस तरह से रायपुर के बुढ़ा तालाब के लगभग 6 करोड़ के फाउटेन्ट के घोटाले और अवैध प्लाटिंग आदि के मामले को उजागर करते हुए विभागीय मंत्रियों की आँख जिस तरह से खोली है लेकिन राजनांदगांव विधानसभा के विधायक डॉ. रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र के एक भी भष्ट्राचार के मामले को डॉ. रमन सिंह ने जनहित में अपने कत्र्तव्यों का कोई पालन नहीं करवाया जिसका जीता जागता प्रमाण यह है कि (1) 16 करोड़ रूपयों के बुढ़ासागर के भष्ट्राचार में डॉ. साहब की आँख नहीं खुली। (2) जिला खनिज विभाग में लगभग 5 करोड़ रूपयों की अवैध खनन के वसुली के मामले को दबाया जा रहा है। (3) निगम की भवन अनुज्ञा शाखा में अवैध कालोनाईजरों को लाभ पहुँचा कर भष्ट्राचार चरम सीमा पर है। (4) जिला पुलिस भर्ती में गत दिनों भष्ट्राचार और शासन के नियम विरूद्ध कार्य किया गया लेकिन वह मामला भी पूरी तरह से दबता नजर आ रहा है। (5) निगम के एस.एल.आर.एम. सेंटर में फर्जी हाजरी के मामले में लाखों रूपयों की शासकीय राशि गबन करने वाले अधिकारी को निगम आयुक्त खुले आम संरक्षण देकर जो बचा रहे है ? (6) सडक़ डामरीकरण के भष्ट्राचार (7) निगम की दुकानों की राशि में लगभग 59 लाख रूपयों के भष्ट्राचार करने वाले निगम के अधिकारियों को निगम के उपायुक्त मोमिन अली आदि के द्वारा जो बचाया जा रहा है?(8) लगभग 210 करोड़ रूपयें के लागत की अमृतमिशन योजना भष्ट्राचार की भेट चढ़ गई (9) निगम के भवन अनुज्ञा शाखा के भवन अधिकारी श्री यु.के.राम टेके के द्वारा जिस तरह से भू-माफियाओं को लाभ पहुँचाकर शासन के नियम विरूद्ध कार्य करने वाले अधिकारी को जिस तरह से जिला-प्रशासन के अधिकारी बचाने में लगे हुए उससे डॉ. रमन सिंह जी की जो छबि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सामने स्पष्ट रूप यह आ गई है कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से जिस तरह से छत्तीसगढ़ की जनता ने यह सोचा था कि भष्ट्राचारियों के खिलाफ कार्यवाही होगी लेकिन कार्यवाही तो कोसो दूर रह गई और भाजपा के तमाम नेता भष्ट्राचारियों को बचाने में जिस तरह से लग गए है उससे इस प्रदेश की जनता ने एक वर्ष में समाचार पत्रों के माध्यम् से यह देख लिया है कि जितनी भष्ट्राचार की बड़ी-बड़ी बातें भूपेश बघेल जी के शासनकाल में की जा रही थी और सरकार बनते ही सब के सब अधिकारियों के तले दबे हुए स्पष्ट रूप से आम जनता के सामने आ रहा है जिसका जवाब नगरीय निकायों के चुनाव में आम जनता सबक सिखाकर रहेगी।
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

Facebook Conversations