चूना पत्थर का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर भू-स्वामी मनिन्दर सिंह गरचा के विरूद्ध किया गया प्रकरण दर्ज...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव । कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा चूना पत्थर के अवैध उत्खनन की प्राप्त शिकायत के संबंध में जांच की गई। खनि अधिकारी ने बताया कि राजनांदगांव विकाखंड के ग्राम चवेली ग्राम पंचायत खपरीखुर्द में 5 एकड़ भूमि पर चूना पत्थर के अवैध उत्खनन के संबंध में शिकायत प्रस्तुत किया गया था। जांच में 2.221 हेक्टेयर में से 1.5213 हेक्टेयर में गौण खनिज चूना पत्थर मात्रा 110294.25 घनमीटर का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया। अपर कलेक्टर न्यायालय में अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर भू-स्वामी मनिन्दर सिंह गरचा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations