CM भूपेश बघेल आज शाम 6‌ बजे दिल्ली से लौटेंगे रायपुर, फिर दुर्ग के लिए होंगे रवाना |
त्वरित ख़बरें

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली दौरे से लौट रहे है। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक वे शाम 5.45 बजे रायपुर लौट आएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को ही सूरत से दिल्ली रवाना हुए और इस वक्त वे दिल्ली में ही हैं।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी दिल्ली गए हैं। नेताओं को इस दौरे को लेकर फिर से कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस संगठन में बदलाव हो सकता है। भूपेश बघेल बीते दिनों जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर लौटे थे। तब भी लगातार यह कहा जा रहा था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में चुनाव से पहले बड़ा बदलाव हो सकता है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations