छत्तीसगढ़ के भिलाई तीन चरौदा में यजमान पर चाकू से हमला करने वाला पंडित मांसिक रोगी
त्वरित ख़बरें - पूजा करानी नहीं आती बोला तो किया हमला ,पहले भी पड़ोसी से कर चुका है मारपीट

छत्तीसगढ़ के भिलाई तीन चरौदा में यजमान पर चाकू से हमला करने वाला पंडित मांसिक रोगी है। उसने यजमान पर और उसके परिवार पर इसलिए हमला किया था क्योंकि यजमान ने उसे ये कह दिया था कि तुम्हें पूजा करानी नहीं आती। इसी बात से नाराज उसने एक के बाद एक घर के चार लोगों को चापड़ से (बड़े आकार का चाकू) मारा था। मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र का है। उस दौरान ये पता नहीं चल सका था कि आखिर उसने हमला क्यों किया था। जिसकी जानकारी अब सामने आई है।

भिलाई तीन टीआई विनय बघेल ने बताया कि 25 जनवरी को निर्मला साहू (38 वर्ष) ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह चरौदा दादर रोड में पति विष्णु साहू (44 वर्ष) के साथ में किराना दुकान चलाती है। परिवार में बेटी सुमन साहू (19 वर्ष) और बेटा जितेश साहू (18 वर्ष) हैं। कुछ दिन से पति व बेटे की तबीयत खराब चल रही थी। मोहल्ले में ही रहने वाले पुजारी दीनू प्रसाद शर्मा से उसकी पहचान किराना दुकान में आने पर ही हुई थी। 23 जनवरी को भी उसकी दुकान में दीनू पहुंचा था। उसने निर्मला से बोला कि उसके बेटे का दिमाग कमजोर है। इसलिए दिमाग भटकते रहता है। इसका कारण यह है कि घर में प्रदोष दोष चल रहा है। भगवान शिव की पूजा कराने से यह कष्ट कट जाएगा।

निर्मला साहू ने अपने पति से बात करके पंडित दीनू को पूजा करने के लिए कहा था। इस पर पंडित ने 25 जनवरी दोपहर 12.55 बजे का मुहुर्त बताया। इसके बाद 25 जनवरी को दोपहर 12.55 बजे पंडित दीनू पूजा कराने निर्मला के घर पहुंच गया। उस समय घर पर निर्मला उसका पति विष्णु प्रसाद, लड़की सुमन और लड़का जितेश थे। सभी लोग पूजा में बैठे। पंडित दीनू ने लगभग 1 घंटे तक पूजा पाठ कराया। इसके बाद दीनू ने कहा कि एक गुप्त पूजा करनी होगी। वह इसके लिए एक घंटे बाद आएगा। इस बारे में किसी को बताना नहीं। बताया तो पूजा खंडित हो जाएगी। आरती करने के बाद वह चला गया। उसी समय निर्मला के देवर हेमंत, देवरानी कोमल साहू पूजा के दौरान ही उनसे मिलने पहुंचे और थोड़ी देर रुकने के बाद अपने घर चले गए।

पंडित बार-बार उठकर बाहर जा रहा था

एक घंटे बाद पंडित दीनू पूजा कराने फिर से निर्मला साहू के घर पहुंचा था। पंडित पूजा के लिए बैठा ही था कि निर्मला के पति विष्णु ने कह दिया कि दीनू तुम्हें पूजा करानी नहीं आती है। दरअसल, पंडित बार-बार उठकर बाहर जा रहा था। ऐसे में विष्णु ने इसलिए बोल दिया क्योंकि उसे लगा कि पूजा कहीं खंडित न हो जाए। यह बात दीनू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने गुस्से में अपने झोले से लोहे का चापड़ निकाला और विष्णु प्रसाद साहू के ऊपर प्रहार कर दिया। इससे विष्णु का सिर फट गया।

खून से लथपथ विष्णु साहू को देखकर घर में चीख पुकार शुरू हो गई। विष्णु की पत्नी निर्मला और बेटी सुमन और बेटा जितेश ने बीच बचाव किया तो पुजारी दीनू ने उन्हें भी चापड़ मारकर घायल कर दिया। घरवालों के चिल्लाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और दीनू को पकड़ लिया। इसके बाद डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया और आरोपी दीनू को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पहले भी पड़ोसी से कर चुका है मारपीट

डीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि पंडित दीनू प्रसाद शर्मा की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह अचानक ही लोगों पर भड़क जाता है। इससे पहले भी उसका पड़ोसी दीनू द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत थाने में आ चुकी है। इतना ही नहीं दीनू को बिना मतलब, इधर उधर घुमते हुए उसे देखा गया है।

घायल विष्णु साहू 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations