छत्तीसगढ़ को मिली राज्य की पहली महिला CFP (USA) कृतिका यादव
त्वरित खबरें/ऐसी पहली महिलाः फाइनेंस की दुनिया में भिलाई छत्तीसगढ़ की कृतिका यादव ने किया बड़ा धमाका

भिलाई./  फाइनेंस की दुनिया में भिलाई छत्तीसगढ़ की कृतिका यादव ने बड़ा धमाका किया है। उन्होंने CFP (USA) की परीक्षा पास कर ली है। ऐसा करने वाली वे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) राज्य की पहली महिला बन गई हैं, साथ ही महिला सशक्तिकरण में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। इस मुकाम को हासिल कर उन्होंने प्रदेश का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है।

 क्यों बड़ी है उपलब्धि? जानकार चौक जाएंगे आप !!

 इस वक़्त देश में सिर्फ 1500 CFP हैं और इसमें अब कृतिका यादव का भी नाम शुमार हो चुका है। गौर करने वाली बात ये है कि ज्यादातर CFP पुरुष हैं तथा वे बड़े राज्य जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात से हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की कृतिका ने CFP करके प्रदेश का नाम चकाचौंध कर दिया। FPSB ( फाइनेंसियल प्लानिंग स्टैण्डर्ड बोर्ड ऑफ़ इंडिया) के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य में इस वक़्त सिर्फ 7 CFP हैं और इसमें कृतिका यादव अकेली महिला है। 


क्या होता है CFP?

 CFP (USA) का कोर्स है। इसे इंडिया में FBSB कंडक्ट कराता है। सरल शब्दों में अलग-अलग प्रकार के वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त कराना और उसके लिए रणनीति बनाना CFPS का काम होता है। ये गवर्मेंट के बजट प्लान में भी शामिल होते हैं और खुद से बिज़नेस भी कर सकते हैं।


 आसान नहीं होती परीक्षा?

 CFP की डिग्री हासिल करने के लिए आपको 3-4 बार परीक्षा देना पड़ता है जो कि अलग-अलग विषय जैसे- टैक्स प्लानिंग, इन्वेस्टमेंट प्लानिंग व रिटायरमेंट प्लानिंग के विषय से सम्बंधित होता है। इसके बाद इन तीनों को पास करने पर 4 घंटे की एक कठिन परीक्षा देनी पड़ती है। उसके बाद प्रोजेक्ट सब्मिट करना पड़ता है और कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस देना होता है। इसलिए इसे देश की सबसे मुश्किल परीक्षा में से एक माना जाता है और इसमें सफल होने वालों की संख्या काफी कम है। 


अब लाखों में कमाती हैं कृतिका

 CFP करने के बाद अब कृतिका 'मार्किट मैस्ट्रो ' की CEO हैं और उनकी कमाई लाखों में है। भारत सरकार के आकड़ों के मुताबिक उन्होंने पिछले महीने 3 लाख रुपये टैक्स का भुगतान किया है। उनके पेशे में कम्पनीज के लिए रिसर्च करना और उनके गोल को पूरा करने का काम है। कृतिका यादव का ऑफिस भिलाई के नेहरू नगर में है।

 चौकाने वाला है कृतिका यादव का रुतबा 

कृतिका यादव अपने ऑफिस में सिर्फ HNIS ( हाई नेटवर्थ इंडिवीडुअल्स ) से डील करती हैं। इसके अलावा वो सिर्फ कम्पनीज या भारत सरकार के लिए प्लानिंग में काम करती हैं। नोट करने वाली बात ये है कि वो साधारण के लिए प्लान नहीं करती। 

आप भी कमा सकते हैं लाखों में !

 आप भी CFP ( USA ) की परीक्षा पास कर लें तो कृतिका के जैसे लाखों में कमा सकते हैं। अब कृतिका यादव पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणाश्रोत हैं और सक्सेस की परिभाषा बन चुकी हैं। छोटी जगह से आने के बाद भी आज उनका नाम पूरे फाइनेंस इंडस्ट्री में गूंज रहा है। वो कहते हैं न-

 “पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है; मंज़िल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है"।

............................................

YOUR REACTION?

Facebook Conversations