दुर्ग एसआर अस्पताल चिखली का छठवां स्थापना दिवस अस्पताल परिसर में धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर एसआर अस्पताल के चेयरमैन संजय तिवारी ने बड़ी घोषणा की उन्होंने क्षेत्रवासियों को विशेष सौगात देते हुए मंच से घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को नॉर्मल डिलवरी एवं सिजेरियन डिलवरी, मोतियाबिंद ऑपरेशन, नसबंदी ऑपरेशन की निशुल्क सेवाएं दी जाएंगी l मरीजों को केवल दवाइयों व पैथोलॉजी जांच का खर्च उठाना पड़ेगा l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर दुर्ग जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव उपस्थित हुए l कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ जे पी मिश्रा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग रहे कार्यक्रम के बतौर अतिथि डॉ अनुपम लाल ज्वाइंट डायरेक्टर JLNH सेक्टर 9 भिलाई एवं श्रुतिका ताम्रकार यादव एवं मोहन चंद्राकर उपस्थित हुए इस अवसर पर अस्पताल के स्टाफ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी दी गई l स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर का आयोजन भी रखा गया था शिविर में विभिन्न ऑपरेशन निशुल्क किया गया नारी शक्ति को विशेष सौगात देते हुए नॉर्मल डिलवरी सिजेरियन डिलवरी व नसबंदी के ऑपरेशन निशुल्क किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अभिषेक पल्लव ने अस्पताल की स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल के टीम व सदस्यों को अनेकानेक बधाई एवं अस्पताल द्वारा समर्पण भाव से किए जा रहे मानव सेवा कार्य हेतु समस्त डॉक्टर स्टाफ को साधुवाद किया एसपी ने कहा कि अस्पताल काफी पॉजिटिवली काम कर रहा है lअस्पताल ने कोरोना के अलावा डेंगू के समय काफी सहयोगात्मक काम किया है था जिसके कारण दुर्ग जिला संभल पाया l अभी भी समय समय पर अस्पताल द्वारा निशुल्क शिविरों का माध्यम से लोगों की सेवा की जा रही है अस्पताल के स्टाफ का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं हमारी शुभकामनाएं अस्पताल प्रबंधन के साथ है और आने वाले समय में भी बड़े आयाम गढ़े कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉक्टर जेपी मेश्राम ने अस्पताल द्वारा डेंगू एवं कोविड-19 में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए एसआर हॉस्पिटल की अधिक प्रशंसा की और मरीज का सही काउंसलिंग किए जाने के लिए भी कहा कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने चिकित्सक गणों का सम्मान मोमेंटो प्रदान कर किया गयाl अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ चिकित्सा रत्न सम्मान से डॉक्टर आरके दिवाकर डॉक्टर एसपी केसरवानी ,डॉक्टर विश्वमित्र दयाल, डॉक्टर पवन देशमुख, डॉक्टर विवेक शर्मा, डॉक्टर नीरज भूसाखरे व अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया गया l अस्पताल की स्थापना दिवस पर अस्पताल के छोटे बड़े सभी कर्मचारी उपस्थित रहे अस्पताल के टीम के सदस्यों का भी सम्मान शील्ड प्रदान करके किया गया l
त्वरित ख़बरें/ निशा बिस्वास छ.ग. ब्यूरों प्रमुख

Facebook Conversations