बीजापुर के पीडिया मुठभेड़ पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- नक्‍सली नहीं, आदिवासियों का हुआ एनकाउंटर, न्‍यायिक जांच की मांग की
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग
बीजापुर के पीडिया में बीते दिनों सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ की घटना की कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस जांच दल ने पीडिया मुठभेड़ में आदिवासियों का एनकाउंटर होने की बात कही है।

बीजापुर के पीडिया में बीते दिनों सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ की घटना की कांग्रेस ने न्यायिक जांच की मांग की है। कांग्रेस जांच दल ने पीडिया मुठभेड़ में आदिवासियों का एनकाउंटर होने की बात कही है।

Image

राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जांच रिपोर्ट के मुताबिक कई ऐसे ग्रामीण थे, जो कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, वहीं कई ऐसे ग्रामीण थे, जो कि मुठभेड़ में फंसने की वजह से अपनी जान बचाने पेड़ पर चढ़ गए। उन्हें नीचे उतरने का मौका ही नहीं मिला। 10 मई को हुए इस मुठभेड़ में 12 लोगों की मौत हुई थी एवं छह लोग घायल हुए थे।

कांग्रेस जांच दल ने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के संबंध में जुटाई जानकारी

पुलिस का दावा है कि मारे गये सभी लोग नक्सली थे, लेकिन घटना के बाद ग्राम पीडिया और ईतवार के ग्रामीणों का कहना है कि घटना में मारे गये सभी लोग नक्सली नहीं थे। ग्रामीणों के इस दावे के बाद प्रदेश कांग्रेस ने घटना की वस्तुस्थिति जानने एक जांच दल का गठन किया, जो मौके पर गई तथा ग्रामीणों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

जांच दल ने रिपोर्ट दे दी है। 16 मई को कांग्रेस जांच दल के लिए संतराम नेताम के नेतृत्व में सदस्यगण विधायक इन्द्रशाह मंडावी, विक्रम मंडावी, जनकलाल ध्रुव, सावित्री मंडावी, रजनू नेताम, शंकर कुडियम एवं छविन्द्र कर्मा रवाना हुए थे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations