दुर्ग/ 14 जनवरी।नगर पालिक निगम।शहर की सीमा से लगे रायपुर नाका की जनता की शिकायत पर बी एस पी को वर्षो पुराना जर्जर चिकित्सालय सुधार व सेक्टर के गन्दे पानी की निकासी से जो दुर्ग के वार्ड 47 से होते हुए शंकर नाला पहुँचती है इस पानी की तीव्रता के कारण निगम क्षेत्र की जनता हमेशा बदबू व जलभराव से परेशान रहती है इस सम्बंध में नाका के निवासी महापौर से शिकायत करने पहुँचने पर तत्काल सी ओ से चर्चा करने पर बी एस पी के अधिकारी निगम पहुँचे विस्तार से चर्चा पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीएसआर मद से सुधार के अलावा ट्रीटमेंट प्लांट व उद्यान भी बनाने के लिये कहा और पत्र देकर सीओ को भी अवगत कराने के लिए सौपा। महापौर धीरज बाकलीवाल वार्ड 47 स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सालय भवन जो अभी सालों से बंद है है।वर्तमान में जर्जर है,जिसके कारण उक्त परिसर में आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और सामाजिक गतिविधियो का संचालन हो रहा है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,एल्डरमेन राजेश शर्मा,हरीश साहू समेत अन्य मौजूद थे।साथ ही रायपुर नाका बस्ती वार्ड 47 स्थित तालाब में भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र का पानी आता है।उक्त तालाब वर्तमान में जलकुंभी आदि से तालाब का पानी अशुद्ध हो रहा है।जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने की संभावना है।इसको ध्यान में रखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल ने भिलाई इस्पात संयंत्र को पत्र लिखकर अस्पताल एवं तालाब सौंदर्यकरण करवाने को कहा गया।
त्वरित ख़बरें - रायपुर नाका वार्ड 47 स्थित तालाब सौंदर्यकरण एव जर्जर अस्पताल का जीर्णोद्धार के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र को लिखा पत्र:

Facebook Conversations