बिलासपुर। भ्रष्टाचार के आरोप में जिला सहकारी समिति के 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. साथ ही दो का डिमोशन किया गया है. यह कार्रवाई जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के स्टाफ उपसमिति की बैठक के बाद की गई है. बैठक में कलेक्टर, उप आयुक्त सहकारिता और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं और सहकारी बैंक के सीईओ उपस्थित थे. इन कर्मचारियों पर धान खरीदी में गड़बड़ी, बैंक से फर्जी तरीके से पैसे का आहरण, काम में लापरवाही के मामले दर्ज किए गए थे.
इन कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त
शंशाक शास्त्री, भृत्य प्रधान कार्यालय- मई 2018 से बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित था. इसे आरोप पत्र और पूरक आरोप पत्र जारी किया गया, इसके बाद जांच अधिकारी नियुक्त कर विभागीय जांच कराई गई. जिसमें पाया गया कि काम में लापरवाही हुई है. इसके बाद उसे नौकरी से बाहर कर दिया गया.
इन कर्मचारियों का किया गया डिमोशन
- संतोष कुमार सोनी, पर्यवेक्षक तात्कालीन शाखा अकलतरा- अकलतरा शाखा के पुराने रिव्हाल्विंग खाते में डेढ़ करोड़ रुपए की राशि की गड़बड़ी की और तात्कालीन शाखा प्रबंधक से मिलकर इसका समायोजन भी करा लिया. जांच में पाया गया कि अंतिम बैलेंस जिसे नए रिव्हाल्विंग खातों में ट्रासंफर किया गया वह कुल राशि के बराबर नहीं है. राशि का उपयोग समिति को भुगतान करने व धान खरीदी में गड़बड़ी में भी गड़बड़ी पाई गई. इनका पर्यवेक्षक से संस्था प्रबंधक के पद पर डिमोशन किया गया है.
- माधव सिंह चौहान शाखा प्रबंधक, करगीरोड़- इस ब्रांच मैनेजर पर समितियों का केसीसी अंतर्गत ऋण वितरण का समायोजन देर से किए जाने, केश रेक्टिफिकेशन खाता से जमा/नामे किए जाने आदि के संबंध में आरोप पत्र जारी किया गया था. मामले में जांच अधिकारी द्वारा पाया गया कि इस ब्रांच मैनेजर ने शाखा करगीरोड के एक अन्य प्रकरण में लिपिक प्रकाश कुंभज बैंक के साथ मिलकर लगभग 30 किसानों के खाते से अनियमित तरीके से नकद व ट्रांसफर कर गड़बड़ी की. ब्रांच मैनेजर चौहान को सहायक लेखापाल के पद पर डिमोशन कर दिया गया है.

Facebook Conversations