भिलाई स्टील प्लांट में हादसा : सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर कर्मचारी की मौत...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाई| छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट के अंदर सड़क किनारे लगे पोल से टकराकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना मिलते ही स्टाफ ने घायल कर्मचारी को मेन  मेडिकल पोस्ट पहुंचाया| प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया है, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसने दम तोड़ दिया| बीएसपी कर्मचारी की मौत की जानकारी लगते ही यूनियन के प्रतिनिधि घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया| हादसा मंगलवार देव रात का है| मृतक कर्मचारी  की पहचान रंजीत(56 साल)के रूप में हुई है |वो एसएस शॉप में टेक्नीशियन के पद पर काम करता था| सर्विस लेन पर एक इन आउट की सूचना देने वाली होर्डिंग लगाई गई है| बगल  से 8 फीट चौड़ी सड़क है | उसी सड़क से होते हुए कर्मचारी अपनी एक्टिवा से निकलने के लिए आगे बढ़ा था, तभी पोल  से टकराकर घायल हो गया |आज  इलाज के दौरान कर्मचारी की मौत हो गई | सड़क हादसे में बीएसपी कर्मचारी की मौत होने की जानकारी मिलते ही यूनियन के पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे और स्थल का जायजा लिया| बीएसपी कर्मचारियों को कहना है कि यहां सेफ्टी डिपार्टमेंट में 8 फीट चौड़ी सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं| इस होर्डिंग के खंभे से कर्मचारी टकरा गया| बीएसपी प्रबंधन को इस तरह के अव्यवस्थित तरीके से लगे होर्डिंग  को हटाना चाहिए|

YOUR REACTION?

Facebook Conversations